फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से मुंबई जा रही चरस समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्रग्‍स - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर से मुंबई तक चलने वाले इंटर स्टेट ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने लाखों रुपये की चरस और इसकी तस्करी करने वाले पांच तस्करों को पकड़ लिया है। कश्मीर के बिजबिहाड़ा से लाई गई यह खेप मुंबई जाने वाली थी। इसको पुलिस ने शहर के त्रिकुटा नगर में पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि पिछले काफी समय से यह लोग सक्रिय थे। इसी तरह से पुलिस ने नगरोटा में भी तीन लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। एक अन्य मामले में नशीली दवाई के साथ एक को दबोचा है। 

पुलिस की ओर से रविवार रात को त्रिकुटा नगर के शिव मंदिर के पास नाका लगाया था। यहां मुंबई नंबर की (एमएच 31 एएच, 0171) क्वालिस, (जेके07 0235) टाटा सूमो और (जेके03ई 1763) स्विफ्ट को पुलिस टीम की ओर से जांच के लिए रोका गया। तभी तीनों कार सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस को शक हुआ और इनका पीछा करने के बाद तीनों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई तक जुड़े हैं तस्करों के तार

ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
तीनों वाहनों की तलाशी लेने पर 15 पैकेट प्रत्येक एक किलो चरस के बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों में मुंबई के रहने वाले सूरज प्रकाश, अल्ताफ अहमद, बिजबिहाड़ा कश्मीर के रहने वाले गुलाम मोहम्मद भट्ट, मोहम्मद अमीन और मोहम्मद सुल्तान शामिल हैं।

एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि पकड़ी गई चरस शुद्ध क्वालिटी की थी, जिसकी भारतीय मार्केट में कीमत प्रत्येक किलो डेढ़ लाख रुपये है। इस चरस को आगे मिलावट कर बेचा जाना था। करीब 20 लाख रुपये की यह चरस है। कश्मीर में ही इसे तैयार किया गया है, जो मुंबई भेजी जानी थी। पुलिस जांच कर रही है कि मुंबई में यह किसको बेची जानी थी। 

एक अन्य मामले में पुलिस ने नगरोटा में भी नाका लगाकर एक मारुति कार की तलाशी लेने पर 7 पैकेट में बंद साढ़े तीन किलो चरस बरामद की। इसमें आटो चालक भारत भूषण निवासी बन तालाब, आकिब अहमद और गुलाम नबी बिजबिहाड़ा शामिल हैं। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में भी नाका लगाकर उधमपुर के रहने वाले संजय शर्मा को 150 कोरेक्स की बोतलों के साथ पकड़ लिया। 

कुछ महीने पहले हेरोइन की खेप ले जा रहे तस्करों को पकड़ने में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सिटी पुलिस स्टेशन ने राजोरी और केरल के चार लोगों को हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा था। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़ी गई खेप दुबई में पहुंचाई जानी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस भारत सरकार से बात कर रही है कि उनका संपर्क दुबई पुलिस से कराया जाए, ताकि हेरोइन की तस्करी करने वालों पर पहुंचा जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें