दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें एक उधमपुर हमले का मास्टर माइंड है। अभी भी इलाके में 7 से 10 आतंकियों के होने की आशंका है। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन अभी भी जारी रखा हुआ है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि जिले के वांदखपुरा में करीब एक दर्जन आतंकियों हैं। इसके बाद उन्होंने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक साझा अभियान चलाया और इलाके की घेराबंदी करना शुरू की।
सूचना थी कि आतंकी मीटिंग करने के लिए जुटे हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें भनक लगी कि इलाके की घेराबंदी हो रही है तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग की और इलाके से फरार हो गए।
अवंतीपोरा की पौधशाला के करीब आतंकियों और जवानों के बीच फायर कांटेक्ट
पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए आतंकी
- फोटो : Social Media
इस बीच अतिरिक्त जवानों को बुलाया और आस पास के कई गांवों की घेराबंदी की गई और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया। इस दौरान जिले के अवंतीपोरा की पौधशाला के करीब आतंकियों और जवानों के बीच फायर कांटेक्ट हुआ और एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई।
वहीं मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थर बरसाए, ताकि इस बीच आतंकियों को फरार होने में कामयाबी मिल सके, लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बल का प्रयोग किया गया।
जम्मू कश्मीर के साउथ जोन के डीआईजी नितीश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में फिलहाल 2 आतंकियों को ढेर करने में सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैय्यबा से था।
कई लाख का इमानी आतंकी मरा गया
- फोटो : PTI
इनमें से एक की पहचान अबु ऑकसा के तौर पर हुई। जिसकी तलाश एनआईए को उधमपुर हमले में थी। अबु आकसा मोस्ट वांटेड आतंकी था। जिस पर कई लाख का इनाम था।
गौरतलब है कि अभी भी इलाके में 8 से 10 आतंकियों के छुपे होने की आशंका है जिनके खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी है। लेकिन अँधेरा होने के चलते ऑपरेशन को अंजाम देने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल इलाके की अच्छी तरह से घेराबंदी की गई है ताकि आतंकी फरार न हो सकें।