फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मुठभेड़ में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का एक नायक शहीद हुआ है।
विज्ञापन


आतंकियों की सूचना के आधार पर सेना की 21 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने जिले के हंदवाड़ा में वत्सर भुवन इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार यहां छिपे आतंकियों की संख्या तीन से चार बताई गई थी। घेराबंदी सख्त होती देख जंगल में छिपे आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायक सतीश कुमार हुए शहीद

श्रीनगर स्थित 15 कोर मुख्यालय के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकी ढेर कर दिए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 21 आरआर के नायक सतीश कुमार शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान घायल हो गया, उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर हैं।

अधिकारी के अनुसार मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मारे गए आतंकियों से 2 एके-47 राइफल, एक यूबीजीएल, 5 रेडियो सेट समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। देर शाम तक इलाके में मुठभेड़ जारी थी। यहां अभी दो आतंकियों के छिपे होने आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें