फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: सेना-आतंकियों में मुठभेड़, 2 जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच वीरवार को कई घंटों तक चली मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। घेराबंदी तोड़कर आतंकी फरार होने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान सेना के एक अन्य जवान समेत एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन जारी है।
विज्ञापन


घटना उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर इलाके के हर्दशूरा गांव की है। सेना को सूचना मिली थी कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हिजबुल के आपरेशनल कमांडर बली उद दीन ने स्थानीय एजेंसी के हवाले से बयान जारी कर कहा है कि आगे भी इस तरह के हमले किए जाते रहेंगे।

सेना के प्रवक्ता बृजेश पांडे के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 176 बटालियन ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

शहीद हुए सेना के जवान की पहचान

जैसे ही जवान 7:50 बजे इलाके के गुलाम मोहम्मद राथर के घर के करीब पहुंचे तो मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें एसओजी और सेना का एक-एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

आतंकियों से कई घंटे भीषण मुठभेड़ चली। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक मंजूर अहमद राथर और सेना का एक और जवान मंदीप कुमार भी घायल हुआ।

मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान की पहचान मध्य प्रदेश के देवास जिले के 29 आरआर के ग्रेनेडियर जागेश्वर और शहीद एसओजी जवान की पहचान चेनाबल पट्टन के रहने वाले मोहम्मद शफी (बेल्ट नंबर 142) के रूप में हुई है।

घायलों में स्थानीय निवासी का इलाज स्किम्स में जारी है। जवान को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, रिहायशी इलाका होने के कारण जवानों द्वारा ऑपरेशन को अंजाम देने में संयम बरतने का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कुछ घंटे बाद मौका हाथ लगते ही वह घटनास्थल से भाग निकले।

डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन (डीपीएल) बारामुला में   वीरवार को कुंजर इलाके के हर्दशूरा गांव में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान मोहम्मद शफी को श्रद्धांजलि दी गई।

शफी की शहादत को सलाम करते समय डीपीएल बारामुला में पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान भी थे, जिन्होंने नम आंखों के साथ शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें