काजीगुंड में शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई, शनिवार को सुबह श्रीनगर के काजीगुंड के चौगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। पुलिस और सुरक्षाबल अभी भी ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। खबर है कि हमले में दो जवान घायल हो गए हैं।
हालांकि मारे आतंकवादियों का शव अभी बरामद नहीं किया जा सका है। श्रीनगर के काजीगुंड के चौगाम में मुठभेड़ के चलते बारमुला और काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है। साथ ही दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है।
काजीगुंड के चौगाम में मारे गए पांचो आतंकियों की पहचान हो गई है।
(1) गुलजार अहमद पद्दार, निवासी पोमबई, कुलगाम
(2) फैजाल, यमरेक कुलगाम निवासी।
(3) जहिद अहमद मीर, निवासी ओकेय, कुलगाम
(4) मसरूर भट्ट, निवासी फतेहपुरा, अनंतनाग
(5) ज़हरूर, पुत्र- अब्दुल रहमान निवासी डीएच पोरा, नूराबाद, कुलगाम
आईजीपी कश्मीर एसपी पानी ने पांचों आतंकियों की मरने की पुष्टि करते हुए बताया कि, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के थे। इन आतंकियों पर नागरिक अत्याचारों, सुरक्षाबलों पर हमला और बैंक चोरी के कई मामलों में वांछित थे। मारे गए आंतकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेश अभी चल रहा है।