फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: काजीगुंड मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल के 5 आतंकी ढेर, एक सप्ताह में सेना ने मार गिराए 17

Sat, 15 Sep 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Encounter
विज्ञापन

काजीगुंड में शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई, शनिवार को सुबह श्रीनगर के काजीगुंड के चौगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। पुलिस और सुरक्षाबल अभी भी ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। खबर है कि हमले में दो जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि मारे आतंकवादियों का शव अभी बरामद नहीं किया जा सका है। श्रीनगर के काजीगुंड के चौगाम में मुठभेड़ के चलते बारमुला और काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है। साथ ही दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है।

काजीगुंड के चौगाम में मारे गए पांचो आतंकियों की पहचान हो गई है।

(1) गुलजार अहमद पद्दार, निवासी पोमबई, कुलगाम 

(2) फैजाल, यमरेक कुलगाम निवासी।

(3) जहिद अहमद मीर, निवासी ओकेय, कुलगाम

(4) मसरूर भट्ट, निवासी फतेहपुरा,  अनंतनाग

(5) ज़हरूर, पुत्र- अब्दुल रहमान निवासी डीएच पोरा, नूराबाद, कुलगाम

आईजीपी कश्मीर एसपी पानी ने पांचों आतंकियों की मरने की पुष्टि करते हुए बताया कि, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के थे। इन आतंकियों पर नागरिक अत्याचारों, सुरक्षाबलों पर हमला और बैंक चोरी के कई मामलों में वांछित थे। मारे गए आंतकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेश अभी चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पांच आतंकियों के मारे जाने के साथ ही पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य में अलग-अलग एनकाउंटर में अब तक 17 आतंकी मारे गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आईआईडी बलास्ट कर उस घर को धराशायी कर दिया गया है जिनमें आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के शवों को निकालने में अभी आधे घंटे से ज्यादा समय लगेगा, क्योंकि अभी तक कोई शव  बरामद नहीं हुआ है।

काजीगुंड क्षेत्र के चौगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी। घेरा सख्त होता देख प्राइमरी स्कूल के पास एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों का कहना है कि चौगाम के पास के गांव सोपट निवासी लश्कर आतंकी मुजफ्फर के भी घिरे होने की सूचना है। मुठभेड़ शुरू होते ही काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। इससे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें