फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर, डीएसपी सहित सेना का जवान शहीद

Sun, 24 Feb 2019 03:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इनसेट: शहीद डीएसपी अमन ठाकुर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों मार गिराया गया। ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी व सेना के जवान शहीद हो गए जबकि सेना के मेजर समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी।
विज्ञापन



 

स्थानीय लोगों ने ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने के लिए सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। स्थिति न बिगड़े इसलिए मोबाइल इंटरनेट को ठप कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तुरीगाम इलाके में जैश के तीन आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक के बाद एक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। 

इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डोडा निवासी व डीएसपी (ऑपरेशन) अमन ठाकुर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय के बाद सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हवालदार सोमबीर भी शहीद हो गए। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

2011 बैच के अधिकारी थे ठाकुर  
शहीद अमन ठाकुर 2011 बैच के अधिकारी थे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हमने एक बहादुर अधिकारी को खो दिया है। वह एक फाइटर थे और उन्होंने ऑपरेशन का नेतृत्व खुद किया। ठाकुर दो साल पहले दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र कुलगाम जिले में डीएसपी ऑपरेशन के रूप में तैनात थे। इससे पहले उन्होंने कई अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। पिछले महीने ही उन्हें बेहतर सेवा के लिए डीजीपी मेडल से सम्मानित किया गया था। 

राज्यपाल ने जताया दुख
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने डीएसपी अमन ठाकुर की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने उनके परिजन के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता जताई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोग उनके साथ हैं।

कुलगाम में झड़पों के दौरान कई घायल
जिले के तुरीगाम गांव में झड़पों के दौरान कई नागरिक घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार झड़प की खबर सुनते ही पत्थरबाज सड़क पर आकर सुरक्षा बल पर पथराव करने लगे। सुरक्षा बल ने प्रदर्शनकारियों आंसू गैस के गोले छोड़े। परिणामस्वरूप कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें