सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों ने मछेड़ी, उज्ज पुल और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलाें और आतंकियों के बीच गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया।
एडीजीपी आनंद जैन ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर कठुआ के कोहग , मांडली इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोनों तरफ से कुछ राउंड फायर हुए हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलाें को भी भेज दिया गया है।