हमले के बाद हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आतंकियों ने हाईवे को घाटी पहुंचने का रुट बनाया था। आपको बता दें कि पहले भी झज्जर कोटली में इसी तरह ट्रक से श्रीनगर जा रहे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद मुठभेड़ हुई थी।