जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकी में से एक की पहचान बडगाम निवासी मुख्तार ए खान बताई जा रही ही वहीं दूसरा आतंकी की पहचान पाम्पोर निवासी मो. अमिन मीर बताई जा रहे हैं।
इस मुठभेड़ के बाद से ही इलाके में तनाव फैल गया है। पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया है। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बडगाम के जागू अरिजल इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने की सूचना लोगों को मिलते ही पत्थरबाजों ने सुराक्षबलों पर पथराव शुरू कर दिया।
उधर पम्पोर के आतंकी के मारे जाने कि जानकारी के बाद से ही इलाके में तनाव बढ़ गाया। जिसके बाद से पत्थरबाजों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लाक कर दिया है।
बता दें कि, एक दिन पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश-ए- मोहम्मद के स्नाइपर समेत तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए स्नाइपर को जैश ए मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर का भतीजा बताया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी उस्मान हैदर जैश चीफ के बड़े भाई का बेटा है।
इस आतंकी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन सेना और सुरक्षाबलों ने इस शिनाख्त की पुष्टि नहीं की है। सुरक्षाबलों ने दो शवों को बरामद कर लिया था। तीसरे आतंकी का शव मलबे में दबे होने की संभावना जताई गई थी। सुरक्षाबलों ने उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे। मुठभेड़ स्थल से एम 4 कारबाइन और ए के 47 बरामद की गई थी।