फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर घूमने जा रहे लोग इसे जरूर पढ़ें, कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 01 Nov 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी की गई है। इसके चलते मुगल रोड पर मार पड़ सकती है। इसके अलावा जोजिला, सिंथन टाप, उत्तरी कश्मीर, लद्दाख, कारगिल आदि क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 1-3 नवंबर को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मौसम खराब रहेगा। इसमें कश्मीर में 1-3 नवंबर को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

कश्मीर के कई ऊपरी इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। देर शाम तक बादल छाए हुए थे। जम्मू में भी हल्के बादल छाए रहने से पारे में थोड़ी गिरावट आई है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.3 गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें