फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पहलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा

Sun, 15 Jan 2017 09:59 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास आवूरा गांव में रविवार देर शाम सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आतंकियों को घेरे में ले रखा है।
विज्ञापन


इलाके में सुरक्षा बलों की घेराबंदी होते देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं थी। 

आतंकियों के खिलाफ अभियान का विरोध करने इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। इसके चलते प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन


आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार न हो सकें इसके चलते सेना की 3 राष्ट्रीय रायफल्स और एसओजी की संयुक्त टीम की ओर से गांव की घेराबंदी की गई है। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी गांव के एक मकान में छिपे हैं। 
  FLASH: Encounter underway between security forces and terrorists in Anantnag's Awoora village (J&K). More details awaited. — ANI (@ANI_news) January 15, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें