फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में इंस्पेक्टर के घर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शहर के बठिंडी इलाके में सोमवार देर रात इंस्पेक्टर के घर पथराव किया। इसमें इंस्पेक्टर का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्पेक्टर से बदला लेने के लिए उसके घर पथराव किया।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर आबिद रफीकी ने मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर रिहाड़ी के रहने वाले एक चालक परमजीत सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया था, क्योंकि वह क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाता था।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर आबिद रफीकी, जो कि भठिंडी की हमजा कालोनी में रहते हैं। पहले वह बस स्टैंड में बतौर थानेदार तैनात थे। इस समय वह राजोरी जिले में चले गए हैं। सोमवार एक युवक करीब तीन बजे उनके घर के बाहर आया। वहां खडे़ होकर गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


उसके बाद पत्थरों से घर पर हमला कर दिया, जिससे घर के शीशे टूटे। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। युवक को पकड़ लिया गया। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी के परिवार वालों ने सुबह पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं है, लेकिन इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें