फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा ढेर, तीन जवान घायल

Sun, 24 Oct 2021 04:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में तलाशी अभियान के दौरान रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फिर गोलाबारी कर दी।  इसमें तीन जवान जख्मी हो गए । इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में तलाशी अभियान के दौरान रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फिर गोलाबारी कर दी। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए जबकि पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा मारा गया। इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


राजोरी-पुंछ जिले की सीमा पर लगे भाटादूड़ियां इलाके में 14 दिन से आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस इलाके में आतंकियों के हमले में अब तक सेना के नौ जवान शहीद हो चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के ठिकानों के बारे में पता लगाने के लिए सेना और पुलिस की संयुक्त टीम लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा को साथ लेकर गई थी।



जब टीम जंगल में पहुंची तो आतंकियों ने उस पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें आतंकी समेत दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया था। भारी गोलीबारी के कारण आतंकी को मौके से बाहर नहीं लाया जा सका। इसके बाद अतिरिक्त जवान मौके पर भेजे गए। दोपहर बाद मुस्तफा के शव को मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: बारिश के बीच जंगल में डटे सेना के जवान, मौसम साफ होते ही फिर शुरू की कार्रवाई   
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट का रहने वाला मुस्तफा पिछले 14 साल से कोट भलवाल जेल में बंद था। मुस्तफा दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार होने से पहले इसी रास्ते से घुसपैठ कर आया था जहां अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें