फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: 6 घंटे चला एनकाउंटर, 5 आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को छह घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश के एक टॉप कमांडर समेत पांच आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक विदेशी मूल का, जबकि चार स्थानीय हैं। घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुधवार देर शाम केल्लर शोपियां के गाडरु जंगल में आतंकियों के एक दल के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद सेना की 44 और 53 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) व पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा साझा अभियान शुरू किया गया। रात में अंधेरा होने के कारण आगे न बढ़ने का निर्णय लिया गया। पर रात में ही इलाके को चारों ओर से कांटेदार तारों से सील कर दिया गया।

सुबह होते ही पुलिस और सेना के जवान आगे बढ़े। करीब नौ बजे घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को कुछ ही देर में ढेर कर दिया। अन्य तीन आतंकियों ने दोपहर बाद करीब 3:30 बजे तक जवानों को भीषण मुठभेड़ में उलझाए रखा। बाद में इन्हें भी मार गिराया गया।
विज्ञापन

सेना की पार्टी पर किया था हमला

मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का डिवीजनल कमांडर था। उसकी पहचान मुल्तान पाकिस्तान के मोहम्मद तोयिब के तौर पर हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय था और कई आतंकी वारदात में भी शामिल था।

अन्य चार आतंकियों की पहचान पखरपुरा के मास्टर शकील अहमद वानी उर्फ अली, अगलर कंडी के ताहिर अहमद डार, आरवानी कुलगाम के इश्फाक अहमद डग्गा और बटामुर पुलवामा के परवेज अहमद शाह के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मास्टर शकील बड़गाम जिले की पखरपुरा जियारत पर बीते वर्ष पुलिस जवानों पर हुए हमले और उनसे बंदूकें छीनने की घटना में भी शामिल था।

मुठभेड़ खत्म होने पर जवानों द्वारा इलाके में तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47  राइफल्स, एक एसएलआर बंदूक, एक चीनी पिस्तौल, काफी मैगजीन के अलावा भारी मात्र में गोला बारूद भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2015 की दूसरी मुठभेड़

यह वर्ष 2015 की दूसरी मुठभेड़ थी, जिसमें सुरक्षा बलों को पांच आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई। पहली मुठभेड़ मंगलवार को शुरू हुई, जिसमें बुधवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक विदेशी मूल के कमांडर को मार गिराया। अब तक मारे गए आतंकियों की संख्या छह पहुंच चुकी है।

मुठभेड़ समाप्त होने के बाद दक्षिणी कश्मीर के विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने केल्लर, अगलरकंडी, राजपुरा और पखरपुरा में प्रदर्शन किए और सुरक्षा बलों पर पत्थर भी बरसाए। प्रदर्शनकारी मारे गए आतंकियों के शवों की मांग कर रहे थे। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें