फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिमों का 15 तक का अल्टीमेटम

Sat, 08 Nov 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार मूव के प्रबंधों में जुटे एस्टेट विभाग के मुलाजिमों ने राज्य सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 15 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। निर्र्धारित समय तक मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मुलाजिमों की कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक प्रेम सिंह बाबा का कहना है कि एस्टेट विभाग के मुलाजिमों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। हर साल आश्वासन मिलते है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। सिंह का कहना है कि विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों को पिछले लंबे अर्से से वेतन नहीं मिला है।

विभाग का पुनर्गठन की मांग की भी अनदेखी हो रही है। अन्य मांगों में मुलाजिमों को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन और डीपीसी शामिल है। कमेटी के संयोजक यशपाल शर्र्मा का कहना है कि दस नवंबर को जम्मू में दरबार सज रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में मुलाजिम हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन अगर 15 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी और इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें