फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम एंव रोजगार विभाग जम्मू द्वारा शिविर लगा ग्रामीणों को जागरूक किया

विज्ञापन
श्रम एंव रोजगार विभाग कमीशनर विनाक्षी कौल व सह कमीशनर देविया नंदा ग्रामीणो को जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव घराना पंचायत में शुक्रवार को श्रम एवं रोजगार विभाग की तरफ से शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन सरपंच गुरदयाल सिंह मजोत्रा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें श्रम व रोजगार कमिश्नर विनाक्षी कौल मुख्य अतिथि व सहायक कमिश्नर देविया नंदा विशेष अतिथि रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लेबर कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया ताकि कामगार लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसमें निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि शामिल हैं। महिलाएं भी लेबर कार्ड बनवा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। हर सीएससी केंद्र पर ऑनलाइन पंजीकरण करा इसका लाभ मिल सकता है। दो लाख रुपये कामगार की जान चले जाने पर परिजनों को मुहैया कराए जाने के साथ बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए राशि मुहैया कराई जाती है। इसके लिए श्रम एवं रोजगार विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होने संबंधित पंचायत के सरपंच से मिलकर जानकारी प्राप्त कर आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें