विशनह उप जिला अस्पताल में घायलों का प्राथमिक इलाज करते स्थानीय डॉक्टर जिन्हें बाद में जीएमसी जम?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर सुल्तानपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी एक मिनी बस से एक मोटरसाइकिल जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सुजल कुमार पुत्र गुलशन कुमार, हरीश कुमार पुत्र राकेश कुमार, गगन कुमार पुत्र जनक राज के रूप में हुई। इनमें दो युवक बाड़ी ब्राह्मणा और एक आरएस पुरा क्षेत्र के गांव कुतम जाम के रहने वाले के रूप में हुई। वहीं बिश्नाह पुलिस ने घटनास्थल पर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद