फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनएचएम कर्मचारियों की मांगें अटकीं, 18 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वेतन, नौकरी की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा समेत मांगों पर 17 सितंबर तक फैसले की मांग
विज्ञापन

जम्मू। वेतन, नौकरी की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा समेत लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अब आंदोलन की तैयारी में हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ ने सरकार को 17 सितंबर तक का समय दिया है। इस दौरान मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो 18 सितंबर से पूरे प्रदेश में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सेठ ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगें मिशन निदेशालय, प्रशासन और सरकार के सामने रखते आए हैं। कई बार बैठक और ज्ञापन के बाद भी वेतन, वेतन संशोधन, सामाजिक सुरक्षा और नौकरी की सुरक्षा जैसे मुद्दे हल नहीं हुए हैं। एनएचएम कर्मचारी मुश्किल हालात में भी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। अब केवल मांगों पर विचार करने का आश्वासन पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को स्पष्ट फैसला और आगे की समयसीमा चाहिए। संघ के महासचिव डॉ. नजीर हुसैन ने कहा कि 17 सितंबर तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 18 सितंबर से प्रदेश सभी हिस्सों में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें एनएचएम के अलग-अलग वर्गों के कर्मचारी शामिल होंगे। ब्यूरो
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें