फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में बिजली के लिए हर तरफ हाहाकार

Sun, 27 Jul 2014 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार की जा रही बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को भाजयुमो के नेतृत्व में युवाओं ने धार रोड पर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दोपहर में भाजयुमो के जिला प्रधान रमनीक शर्मा के नेतृत्व में राज सिनेमा के नजदीक धार रोड पर एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान रमनीक शर्मा, अजय सिंह, सुनील, स्वर्ण दीप अंताल, भारत भूषण, वरुण शर्मा, विपिन, सन्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार कट लगाए जा रहे है।
विज्ञापन


वीरवार रात को साढे़ पांच घंटे आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रही। गर्मी के कारण शहरवासियों की हालत खराब हो गई। शुक्रवार को लगातार साढ़े चार घंटे बिजली बंद रही।

शनिवार को भी दो घंटे से ज्यादा बिजली को बंद रख कर परेशान किया है। कटौती के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा लगातार प्रभावित हो रही है। व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

कई बार शहरवासियों ने बिजली की कटौती बंद करने की मांग को बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। प्रशासन ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया है।
 
बिजली विभाग के देविका रिसीविंग स्टेशन में लगातार तीसरे दिन कंट्रोल पैनल के मरम्मत का काम चलता रहा, जिसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल रही। बिजली कर्मचारियों का कहना है कंट्रोल पैलन को पूरी तरह से ठीक होने में कुछ दिन लगेंगे।

गौरतलब है कि वीरवार रात को केबल ब्लास्ट होने के बाद आग लगने से कंट्रोल पैनल में आग लग गई थी, जिसके बाद आधे से ज्यादा शहर की बत्ती गुल हो गई थी।

बिजली विभाग ने अस्थाई तौर पर मरम्मत कर बिजली सेवा को बहाल किया था। शुक्रवार को भी अस्थाई व्यवस्था कर काम चलाया गया था। शनिवार को कर्मचारियों ने जले हुए कंट्रोल पैनल को बाहर निकाल कर मरम्मत का कार्य आरंभ किया है।

काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जले हुए कंट्रोल पैनल को मरम्मत करने में थोड़ा समय लगेगा। तब तक शहरवासियों को थोड़ा कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग की तरफ से अस्थाई व्यवस्था की गई है, शहरवासियों को इससे ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें