फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में बिजली कटौती से लोग परेशान, सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। तापमान के साथ बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों के अनुसार विभाग बिजली की दरों को हर वर्ष बढ़ा देता है, लेकिन आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा रहा। इसको लेकर भी लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों के अनुसार कि दिन में दस से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
बिजली की दरें तो बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन आपूर्ति की दशा काफी खराब है। कब बिजली आती है कब जाती है। इसका कोई समय ही नहीं है।
-दशर्न चौधरी, पूर्व सरपंच पंचायत मदून सांबा

ग्रामीण क्षेत्रों में दस से 12 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में हालत खराब है। लोग काफी परेशान हैं।
-शम्मी कुमार, निवासी राजपुरा पंचायत

बिजली कटौती से किसान भी परेशान हैं। नहरों में सिंचाई के लिए पानी की कमी है। किसान धान की फसल के लिए तैयारी में हैं, बिजली कटौती से पंप सेट तक नहीं चल पा रहे हैं।
-विजय सिंह, रेइयां पंचायत सांबा।

कस्बे में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वही बिजली की कटौती से जन जीवन प्रभावित हो गया है। इस बारे में बिजली विभाग को कई बार अवगत भी करवाया गया है। उपायुक्त सांबा ने बिजली विभाग को कड़े निर्देश भी जारी किए हैं, लेकिन कटौती में कोई कमी नही आ रही है।
विज्ञापन

-रीना चौधरी, पूर्व सरपंच पंगदौर पंचायत सांबा।

विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शेड्यूल बनाया गया है, जिसमें कस्बे में चार घंटे तक कटौती की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ घंटे का शेड्यल है। हालांकि विभाग के उच्च अधिकारियों ने शेड्यूल को वापस लिया है, लेकिन अभी तक उनके पास लिखित में कोई आदेश नही पहुंचा है।
विज्ञापन

-मनोज कुमार मन्हास, एईई बिजली विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें