सांबा। जिले के बारियां में हनुमान मंदिर के पास एक ट्राला (जीजे06एएस/6237) ने एक मोटर साइकिल (जेके21जे/0104) को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को अमित कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी डागौर सांबा चला रहा था। हादसे में वह घायल हो गया। हालांकि बाइक के पीछे बैठी सिमी पुत्री बिल्ला निवासी दघोर सांबा की मौके पर ही मौत हो गई। शव को विजयपुर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है।