फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मीटर लगे, फिर भी लोड पर आता बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिजली विभाग ने घरों में मीटर तो लगाए हैं, लेकिन कुछेक इलाकों में बिजली बिल मीटर के बजाय लोड के हिसाब से जारी हो रहा है। राधिका बिहार कालोनी, मजदूर बस्ती, मराठा मस्ती, कालिका कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में ऐसा ही हाल है। यहां पर घरों में मीटर लगे हैं, फिर भी हर माह लोड के हिसाब से बिल जारी हो रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। कुछ घरों में बिजली की खपत कम है, मगर बिल भारी भरकम आ रहा है। अभी तक शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। यहां चार साल पहले मीटर लगाए गए थे। अभी तक मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल नहीं आया है।
विज्ञापन

राधिका बिहार कॉलोनी के रहने वाले अमित, खुशी, कमलेश, अमित आदि ने लोड के हिसाब से कभी कम तो कभी ज्यादा बिल अदा करना पड़ रहा है। कारपोरेशन को मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल लेना चाहिए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया। बावजूद इसके अभी तक समस्या हल नहीं की गई है। पीडीडी के एक्सईएन पीडी सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। लोगाें को राहत पहुंचाई जाएगी। मीटर लगाने पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें