फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/ रामगढ़। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर सरमर्गियां तेज हो गई है। 27 जून को चुनाव हैं। सांबा में 11 सदस्य चुने जाने हैं। जिन्होंने अपने-अपने नामांकन पत्र भर दिए हैं।
विज्ञापन

सांबा से 3, राजपुरा से एक, बाड़ी ब्राह्मणा से एक और रामगढ़ व विजयपुर से 6 सदस्य चुने जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक उमीदवार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत बता रहा है। बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र छह से सरदार दलजीत सिंह को निर्विरोध (डीजीपीसी) कमेटी का सदस्य निर्वाचित कर दिया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में दो दावेदार थे। सरदार परमजीत सिंह निवासी चक-सलारियां तथा करालियां निवासी सरदार दलजीत में टक्कर होने के अनुमान थे, लेकिन दोनों प्रतिनिधियों ने अपने नामांकन जमा कराने के बाद उनके दस्तावेजों की जिला चुनाव अधिकारी एसीआर रविंद्र आनंद द्वारा की गई जांच में सरदार परमजीत सिंह के कुछ दस्तावेजों में कमी पाई गई। दस्तावेज की कमी को चुनाव मैदान में उतरे प्रतिनिधि द्वारा समय पर पूरा नहीं किया गया व एआरओ मल्लिका रैना बीडीओ नड की मौजूदगी में सरदार दलजीत सिंह को निर्विरोध डीजीपीसी सदस्य विजय घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व डीजीपीसी प्रधान स. कुलविंदर सिंह, मोहन सिंह भट्टी, उपप्रधान स. मित्रपाल सिंह के अलावा अन्य सिख नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें