फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों ने पौनी में मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
पौनी में विजयी रैली निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न मनाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौनी नगर में रैली निकालते हुए भारत माता जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए दिखे। विजय रैली को पूरे नगर में निकाला गया। मौके पर हलवा भी बांटा गया। मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, डीडीसी सदस्य रीता शर्मा व केवल कृष्ण शर्मा, मंडल प्रधान शमशेर सिंह, जिला सचिव अजय सेठ, सरपंच संजीव शर्मा, नीलम शर्मा, सुषमा देवी, शाम लाल, रेणू देवी, ललिता देवी, वरिष्ठ नेता अजीत राम बड़गोत्रा भी मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तरफ चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को देश की जनता ने सिर माथे पर रखते हुए भाजपा को भारी बहुमत दिया। प्रधानमंत्री की तरफ से दिया गया नारा कांग्रेस मुक्त भारत सही साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें