फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायराना हमला: अंधाधुंध फायरिंग कर आतंकियों ने की सरपंच की हत्या, पुलवामा में दहशतगर्दों से मुठभेड़

Fri, 11 Mar 2022 09:27 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम

सार

पुलिस ने बताया कि शाम 8.50 बजे अडूरा गांव में पहुंचे आतंकियों ने सरपंच शब्बीर अहमद मीर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम जिले के अडूरा गांव में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने एक सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने पास से गोली मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शाम 8.50 बजे अडूरा गांव में पहुंचे आतंकियों ने सरपंच शब्बीर अहमद मीर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद परिवार वालों ने तत्काल उन्हें कुलगाम जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुजफ्फर ने बताया कि सरपंच को पेट में गोली लगी थी। अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था। घटना के बाद सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। आसपास के इलाकों को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।

नौ दिन में कुलगाम में दो व श्रीनगर में एक नुमाइंदे को बनाया निशाना
आतंकियों ने इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर दी है। इससे पहले नौ मार्च को श्रीनगर के खोनमुह में आतंकियों ने घर में घुसकर पीडीपी सरपंच समीर अहमद भट की हत्या कर दी थी। दो मार्च को कुलगाम जिले के कुलपोरा सरांड्रो इलाके में निर्दलीय पंच मोहम्मद याकूब डार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उन्हें घर के  बाहर नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। कश्मीर के भाजपा मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


श्रीनगर में सुरक्षित होटल में मिली थी आवासीय सुविधा
आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में मारे गए सरपंच शब्बीर अहमद मीर को श्रीनगर के सुरक्षित होटल में आवासीय सुविधा मुहैया कराई गई थी। पुलिस को बिना बताए वे होटल से निकलकर घर पहुंच गए। उन्होंने अपील की है कि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति एसओपी का जरूर पालन करें। पुलिस को बिना बताए वे कहीं भी न जाएं। -विजय कुमार, आईजी-कश्मीर

कुलगाम में सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। हमारी पुलिस व सुरक्षा बल आतंकी पारिस्थितिकीतंत्र को ध्वस्त करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मेरी परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर प्रशासन परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें