फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में वापसी के लिए कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घाटी में वापसी के लिए कश्मीरी पंडितों ने बुधवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 31 साल से लगातार दरबदर हो रहे हैं। कई सरकारें आईं, लेकिन अभी तक किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। कहा कि जगती में उन्हें उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। कोरोना महामारी के बीच कई मुश्किलों का सामना करना पर पड़ रहा है। ऑल इंडिया माइग्रेंट कैंपस को-ऑडिनेशन कमेटी (एआईएमसीसीसी) के अध्यक्ष देशरत्न पंडिता ने बताया कि वे अपनी जन्मभूमि में वापसी की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। जगती में बसाई उनकी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। बिजली-पानी और सेहत सुविधाओं का अभाव है। उन्हें 31 साल पहले घाटी से निकाल दिया था, उनकी जमीनों पर अतिक्रमण है। घाटी में उनकी धरोहर को नष्ट कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि कश्मीरी विस्थापित पंडितों को हर माह 13 हजार राहत राशि दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए। उन्हें जल्द घाटी में बसाया जाए। इस दौरान प्रमुख सचिव एमएम कांत, सचिव जेएल रैना, युवा सचिव विनोद मिसरी, सरदार दलजीत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें