फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के लोगों का सह अस्तित्व में विश्वास: मुफ्ती

Sun, 27 Sep 2015 10:47 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया।
विज्ञापन


इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां के लोग सह अस्तित्व में विश्वास करते हैं। यही यहां की बहु आयामी संस्कृति का रंग भी है। वे अपने आवास पर बधाई देने पहुंचे पीडीपी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विभिन्न संस्कृति, धर्मों तथा खित्तों में बंधा हुआ है, जो समूचे राज्य की संप्रभुता तथा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एक-दूसरे का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की रगों में है।
विज्ञापन


यह विभिन्न समुदायों के बीच प्यार और दोस्ती को मजबूत करता है। ज्ञात हो कि श्रीनगर के कुछ स्थानों पर हिंसक प्रदर्शनों के बावजूद पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्वक ईद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन


बीफ बैन को लेकर अलगाववादियों और अन्य धार्मिक समुदायों ने आवाज बुलंद करते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया था। इसको देखते हुए ईद पर मोबाइल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें