फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी: रियासी में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर मोहम्मद साहब को किया याद

Thu, 28 Sep 2023 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

रियासी के मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों में गुरुवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
रियासी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रियासी के मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों में गुरुवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को धूमधाम से मनाया गया। रियासी के अलावा पौनी और माहौर क्षेत्र में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।

विज्ञापन


मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम धर्म के मुताबिक महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।

रियासी नगर में रैली मुख्य बाजार, बस अड्डे, कोर्ट रोड, गडाल से होते हुए मस्जिद तक गई, जहां पर सभी ने एक साथ नमाज अता कर अमन, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। इस दौरान सभी ने एक दूसरे के गले लगा कर बधाई दी। माहौर में भी रैली निकाल नमाज अता की गई। वहीं, पुलिस की तरफ से रियासी में सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें