सांबा आईटीआई प्राशिक्षण केन्द्र का उदघाटन करते डीसी सांबा
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बा के बार्डर मार्ग पर जीके एजुकेशनल ट्रस्ट सेंटर का शुक्रवार को उपायुक्त रोहित खजूरिया ने उद्घाटन किया। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सनद रहे कि जीके एजुकेशनल ट्रस्ट भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के लिए प्रशिक्षण का भागीदार है।
इस अवसर पर चेयरमैन गौरव खजूरिया ने डीसी को बताया कि इन टी रेनिंग्स के तहत तीन सीमा खंडों सांबा, रामगढ़, राजपुरा को कवर किया जाएगा। जहां 1000 से अधिक उम्मीदवारों को इलेक्ट्रीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कटिंग और टेलरिंग सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि यह भारत सरकार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा बीएडीपी के तहत नि: शुल्क कौशल विकास पहल है। उन्होंने प्रशिक्षु द्वारा अधिकतम भागीदारी और अपने उद्यम की स्थापना पर भी जोर दिया। सीपीओ सुखलीन कौर ने उम्मीदवारों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम को शुरू करने के लिए जीकेआईटीआर द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। भारतीय स्टेट बैंक, जेके बैंक और जेएंडके ग्रामीण बैंक के प्रमुख बैंक प्रबंधकों ने भी उम्मीदवारों के साथ बातचीत की और उन्हें अपने बैंक की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया और प्रशिक्षुओं को वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में गौरव खजूरिया अध्यक्ष, विशेष शर्मा एमडी, हिमांशी भगत प्रबंधक, अंकिता गौड़ प्रबंधक, आदित्य जमवाल प्रबंधक और आमेर याजदी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।