फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा पास कर नवनीत ने क्षेत्र का नाम रौशन किया

विज्ञापन
नजनीत को मलिठाई खिलातें सरपंच मोहम्मद सदीक - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। यूपीएससी की परीक्षा में गांव टांडा निवासी नवनीत सिंह पुत्र रजिंदर सिंह ने 436 वां रैंक हासिल किया है। यूपीएससी की परीक्षा पास करने उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नवनीत सिंह ने परीक्षा पास कर क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया। नवनीत ने अपनी सफलता के लिए परिवार सहित शिक्षकों का सहयोग बताया। नवनीत सिंह ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा गांव रतिया स्थित एक स्कूल में हुई। उसके बाद गाडीगढ़ स्थित यूनिक पब्लिक स्कूल में 12वीं तक की परीक्षा हासिल की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सारे शिक्षा गांव रतिया में नानी के घर में रहकर पूरी की, और नानी तथा अन्य परिवार के सदस्यों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि आज भी गांव रतिया के लोगों को दो किलोमीटर पैदल जाने पर ही बस की सुविधा मिल पाती है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सुविधा नहीं होने पर अगर को युवा कुछ करना चाहता है, तो वह उस लक्ष्य को कड़ी मेहनत से प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, और बच्चों व युवाओं को तभी सफलता मिल सकती है, अगर वह कड़ा परिश्रम करें। नवनीत ने बताया कि वह सीआईएसफ में भी असिस्टेंट कमांडर की परीक्षा में सफल हो चुके हैं। अब उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 436 वां रैंक हासिल किया है। नवनीत के पिता तथा भाई कनाडा में रहते हैं।
विज्ञापन

नवनीत की माता परमजीत कौर ने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है, जिसने कड़ी मेहनत से शिक्षा प्राप्त कर देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नवनीत की परीक्षा गांव रतिया स्थित सरकारी स्कूल से शुरू हुई, शुरू से ही उसमें कुछ करने का जज्बा था। आज लोग बच्चों को बड़े से बड़े स्कूलों में दाखिल कराते हैं, लेकिन नवनीत की सफलता ने यह बात सिद्ध कर दी है, कि अगर इंसान में कोशिश करने की चाह हो तो छोटे स्कूल में भी पढ़ कर बड़े पद पर पहुंच सकता है।
---------
नवनीत को पंचायत प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया
आरएस पुरा। सरपंच मोहम्मद सदीक तथा अन्य प्रतिनिधियों ने नवनीत सिंह को सम्मानित किया। सरपंच ने कहा कि पूरी पंचायत को नवनीत सिंह पर गर्व है, जिसने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 436 वां रैंक हासिल कर पंचायत टांडा के साथ-साथ पूरे जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया। इस मौके पर नायब सरपंच जगदीश पप्पल, पंच संजीत कुमार, पोली देवी तथा मनोहर लाल सहित पंचायत के अन्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें