राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक व अन्या
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे में डिग्री कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत शुक्रवार को हिंदी विभाग की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर चर्चा करने के मकसद से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय के डॉ. जसपाल सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यशाला प्राचार्य प्रोफेसर सुनील उप्पल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता डॉ. जसपाल ने कहा कि इस नीति के तहत शिक्षा के क्षेत्र में काफी परिवर्तन आएगा। देश के प्रत्येक राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा तथा शिक्षा प्राप्त करने के नए मार्ग निकल कर सामने आएंगे। प्रादेशिक भाषाओं के संरक्षण को बल मिलेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. सुनील उप्पल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कहा कि इस नीति के तहत विद्यार्थी कहीं पर भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। हिंदी विभाग के प्रो. बलवान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है।
कार्यक्रम में प्रो. नीलू गुप्ता डॉ. नीना गुप्ता, डॉक्टर बलविंदर कौर, प्रो. विशाल शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. दविंदर सिंह व स्वाति सहित अन्य मौजूद थे।