आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जीएस रकवाल व संरक्षण और प्रो. बिंदु कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों की तरफ से सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड बनाए गए। इसमें कुल 35 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
उन्होंने ये कार्ड प्राचार्य व अन्य शिक्षकों को भेंट किए। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए कर्मचारियों और छात्रों के बीच मिठाइयां भी वितरित कीं। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के बीच सहजीवी संबंध सदियों पुराना है। यह दिन सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का शानदार अवसर है। शिक्षकों के प्रति प्यार और कृतज्ञता के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोराना के मध्य शिक्षक दिवस सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अंतर्गत विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान प्रो. जेपी सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।