फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके युनाइटेड स्कूल टिर्चस एसोरसिएशन द्वारा एक दिवसिया सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
जेएंडके युनाइटेड स्कूल टिर्चस एसोरसिएशन द्वारा एक दिवसिया अधिवेशन के दोरोन मौजूद शिक्षक - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। जेएंडके यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार की अध्यक्षता में गांव खाना चक में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर बेहतर बनाए जाने के लिए राज्य सरकार कारगर कदम उठाए। दिन ब दिन सरकारी स्कूलों का स्तर गिर रहा है। इसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में हेड मास्टर, मास्टर ग्रेड के शिक्षकों के पद खाली होने पर इसे भरा नहीं जा रहा। एसोसिएशन के महासचिव हरी सिंह ने कहा कि सरकार को शिक्षा के लिए बजट में बढ़ोतरी की जाए। इसी प्रकार शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जाए। कई शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो पाई। वर्षों से सरकार की तरफ से इसका समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि एक दिवसीया अधिवेशन के दौरान शिक्षकों की मांगों के साथ सरकारी स्कूलों में गैर सरकारी स्कूलों की तरह बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं ताकि सरकारी स्कूलों में अधिक संख्या में बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील थापा, अंजू सैनी, रूप चंद, सुरजीत कुमार, एसपी चौहान सहित एसोसिएशन के कई सदस्यों सहित कई शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें