आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ के गांव सीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में माघ माह में भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर राकेश शास्त्री ने प्रवचन किया। पूर्व चौ. मंत्री शाम लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी की तरफ से भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों के कारण ही क्षेत्र में शांति है। माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। इस मौके मंदिर कमेटी के रबैल सिंह, चौ. यशपाल बिल्ला, राजू चौधरी, राजेंद्र सिंह मान, दीपक चौधरी, संजय कुमार सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। संवाद