फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 12वीं कक्षा में रिशिका गुप्ता ने प्राप्त किया नौवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कस्बे अरनिया की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने साइंस में नौंवी पोजीशन हासिल कर अपने परिवार समेत समूचे सीमावर्ती क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रिशिका गुप्ता अरनिया हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। रिशिका गुप्ता ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। रिशिका भविष्य में डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता सरकारी शिक्षक हैं। माता मनु गुप्ता गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का टाइम टेबल सेट कर कामयाबी हासिल की जा सकती है। उनके पिता रोजाना घर पर ही ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा की किताबों के अलावा ऑनलाइन पढ़ाई और अन्य पढ़ाई के स्रोत पर भी विशेष ध्यान दिया है। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए किया है। उन्होंने बताया कि अरनिया क्षेत्र हमेशा से गोलीबारी से प्रभावित रहा है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गोलीबारी न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें