सांबा। कस्बे के बुधवानी के राजकुमार की बेटी चाहत मेहरा ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में 500 से 490 अंक लेकर बाजी मारी है। वहीं रामगढ़ के नंदपुर से सुरजीत सिंह की बेटी कमल पब्लिक स्कूल की अकषा नथियाल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों छात्राओं ने इसका श्रेय माता पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है। संवाद