जम्मू विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग की तरफ से आयोजित परिचर्चा में भाग ले
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग की ओर से भारतीय मीडिया का भविष्य, उभरते रुझान और प्रौद्योगिकी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय की तरफ से किया गया। मुख्य वक्ता नेहा पुष्कर्णा थीं।
नेहा पुष्करर्णा ने कहा कि मीडिया में बेहतर भविष्य के लिए एआई सीखने की जरूरत है। समाचार लेखन, न्यू मीडिया, ब्लाॅगिंग, बिजनेस पत्रकारिता की समझ जरूरी है। इसमें विशेषज्ञता लाने की जरूरत है। विभागाध्यक्ष प्रो. गरिमा गुप्ता ने कहा कि हम अकादमिक जगत और तेजी से बदलती मीडिया इंडस्ट्री के बीच की दूरी को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। व्याख्यान से छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह एआई, डेटा पत्रकारिता और डिजिटल प्लेटफार्म न्यूजरूम को बदल रहे हैं जबकि विश्वसनीयता और पत्रकारिता की नैतिकता अपना स्थायी महत्व बनाए हुए हैं। इस मौके पर प्रो. दुष्यंत कुमार राय, संकाय सदस्य डाॅ. रविया गुप्ता, डाॅ. रामायण भारद्वाज, डाॅ. प्रदीप बाली मौजूद थे। ब्यूरो