फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उच्च शिक्षा और रेजिडेंसी के लिए डॉक्टरों को 20 तक करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2027 के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन


- कोर्स बीच में छोड़ा तो दो वेतनवृद्धि रुकेंगी, दो लाख जुर्माना भी





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को उच्च शिक्षा, सीनियर-जूनियर रेजिडेंसी या फेलोशिप के लिए 20 नवंबर तक आवेदन करना होगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्ष 2027 के लिए यह आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। कोर्स बीच में छोड़ने पर डॉक्टरों की दो वेतनवृद्धि रोकी जाएंगी और दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगेगा।

उच्च शिक्षा के लिए डॉक्टर की पांच साल की सेवा पूरी होनी चाहिए। रेजिडेंसी, रजिस्ट्रारशिप, फेलोशिप और ट्यूटरशिप जैसे पदों के लिए प्रोबेशन अवधि या तीन साल की सेवा पूरी करना जरूरी है। इनमें जो अवधि बाद में पूरी होगी, उसे ही माना जाएगा।
विज्ञापन

पहले किसी पढ़ाई या प्रशिक्षण के लिए जा चुके डॉक्टरों को लौटने के बाद दो साल की सेवा भी पूरी करनी होगी। आवेदन करने वाले डॉक्टरों का सेवा रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। रेजिडेंसी और दूसरे प्रशिक्षण पदों के लिए अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है।
-
आवेदन के लिए पात्रता

उच्च शिक्षा के लिए डॉक्टरों को पांच साल की सेवा पूरी करनी होगी। रेजिडेंसी, रजिस्ट्रारशिप, फेलोशिप और ट्यूटरशिप जैसे पदों के लिए प्रोबेशन अवधि या तीन साल की सेवा अनिवार्य है। जो डॉक्टर पहले किसी पढ़ाई या प्रशिक्षण के लिए गए हैं, उन्हें लौटने के बाद दो साल की सेवा पूरी करनी होगी। इन प्रशिक्षण पदों के लिए अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है।
विज्ञापन


-

नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई

विभाग ने साफ किया है कि कोर्स बीच में छोड़ने वाले डॉक्टरों की दो वेतनवृद्धि रोकी जाएंगी। उन्हें दो लाख रुपये का जुर्माना और सरकार द्वारा खर्च की गई पूरी रकम भी चुकानी होगी। ऐसे डॉक्टर अगले पांच साल तक सरकारी खर्च पर होने वाले किसी भी पढ़ाई या प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। आवेदन या अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने से तुरंत अस्पताल की ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिलेगी, इसके लिए अलग से मंजूरी आवश्यक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें