फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लैवेंडर से आजीविका व नवाचार के बारे में जान रहे पंजाब के शिक्षक

विज्ञापन
लैवेंडर पर आधारित कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि व अन्य स्रोत आयोजक
विज्ञापन
भद्रवाह में सस्टेनेबिलिटी थ्रू लैवेंडर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पंजाब के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 20 शिक्षक लैवेंडर आधारित आजीविका और नवाचार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी ले रहे हैं। लैवेंडर कैसे किसानों के लिए आय का एक बड़ा स्रोत हो सकता है उसे समझ रहे हैं।
यह सब हो रहा है भद्रवाह के सरकारी पीजी कॉलेज में जहां सस्टेनेबिलिटी थ्रू लैवेंडर: ब्रिजिंग एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड इकोनॉमिक ऑपर्च्युनिटीज विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला का आयोजन पर्यावरण शिक्षा योजना के तहत किया जा रहा है। कार्यशाला का संयुक्त आयोजन पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू और पीजी कॉलेज भद्रवाह ने किया है। वक्ताओं ने बताया कि लैवेंडर वैली ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक उन्नति और सामुदायिक कल्याण का उत्कृष्ट मॉडल है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एडीसी भद्रवाह सुनील भुटयाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। शैक्षणिक और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करेगी। युवाओं को सतत विकास व पर्यावरणीय जिम्मेदारी के चैंपियन बनने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल मोड़ से जुड़े जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता ने लैवेंडर को पर्पल रिवॉल्यूशन बताते हुए इसे जलवायु सहनशील खेती और ग्रामीण विकास का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, फील्ड डेमो और लैवेंडर उद्यमिता पर चर्चाएं शामिल रहेंगी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल पीजी कॉलेज भद्रवाह प्रो. बशारत इकबाल विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला समन्वयक डॉ. अशाक हुसैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें