मिलेट रोड शो के दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्टाल पर समूह की महिलाओं से जानकारी लेते उपायुक्त डा
जम्मू। कृषि निदेशालय ने मोटे अनाज के प्रसार, पोषण सुरक्षा को लेकर वीरवार को डंसाल में मिलेट रोड शो करवाया। इसमें किसानों, महिला समूहों व छात्रों ने भाग लिया। संयोजक राजीव कटोच ने डीसी राकेश मिन्हास व निदेशक कृषि अनिल गुप्ता का स्वागत कर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की फसलों के उत्पादन से जहां मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है वहीं कई रोगों को दूर करने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। कार्यक्रम में प्रभावकर खूजरिया व विशाल मेंगी ने किसानों को मिलेट की उन्नत तकनीक व पोषण के महत्व की जानकारी दी। मिलेट सूचना पुस्तक का अतिथियों ने विमोचन कर इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। संवाद