फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाै साल बाद क्लस्टर यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, 92 को मिलेंगे गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो ट्रैक पर
विज्ञापन

अब से हर साल होगा, 14 को अभिनव थिएटर में आयोजन, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ होंगे मुख्य अतिथि
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वर्ष 2017 में स्थापित क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू में नौ साल बाद पहला दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। 14 नवंबर को अभिनव थिएटर में होने वाले समारोह में वर्ष 2017 से 2022 तक बैच के विद्यार्थियों को कुल 92 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि होंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समारोह का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विशेष अतिथि होंगे।
विवि के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर ने बताया कि अब हर साल दीक्षांत समारोह होगा। इसमें पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उनकी मूल डिग्रियां दी जाएंगी। पहले दीक्षांत समारोह के लिए विवि ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन को सुचारु रूप से कराने के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। विवि के सभी डीन और संबद्ध कॉलेजों के प्रिंसिपल भी समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री शमीम फिरदौस भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, विवि परिषद, सिंडिकेट और अकादमिक परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विवि में 17 हजार विद्यार्थी और
शोधार्थी, नए कोर्स भी हुए शुरू
क्लस्टर यूनिवर्सिटी में इस समय करीब 17 हजार विद्यार्थी और शोधार्थी हैं। यहां ग्रेजुएशन के 34, पोस्ट ग्रेजुएशन के 17, पीएचडी के 12 और 11 इंटीग्रेटेड कोर्स चल रहे हैं। पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने डिजाइन योर डिग्री (डीवाईडी), परफॉर्मिंग आर्ट्स, नवीकरणीय ऊर्जा और भूगोल से जुड़े नए कोर्स शुरू किए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भी नए इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किए गए हैं। विवि में पढ़ाई के साथ शोध से जुड़े काम भी बढ़े हैं। इस साल करीब 35 शोधार्थियों ने पीएचडी के लिए दाखिला लिया है। इसके अलावा यूजीसी के तय नियमों को पूरा करने वाले शिक्षकों को शोध कराने की मंजूरी भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें