फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सड़क पर उतरे तो उपद्रवियों जैसा होगा व्यवहार, पत्थरबाजी करने वालों को शिक्षा मंत्री की हिदायत

Sun, 22 Apr 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Altaf Bukhari, Education minister of jammu & kashmir
विज्ञापन

बहुत हो गए प्रदर्शन। अब अदालत को अपना काम करने दीजिए। आखिरी बार विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा कि वह सड़क पर नहीं उतरें। अपनी कक्षाओं में जाकर पढ़ाई करें। क्योंकि, अगर सड़क पर उतरे, तो विद्यार्थी उपद्रवी कहलाएंगे और उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा। अपने भविष्य के लिए भी खुद जिम्मेदार होंगे। यह बातें श्रीनगर में शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि घाटी में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी अपनी भावनाओं को काबू में रखें। उन्होंने कहा कि हम स्कूल और कॉलेजों में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी कोशिश यह होगी कि अब स्कूल और कॉलेज बंद न रहें।

और अगर हालात ऐसे ही रहे, तो फिर बंद ही होंगे। तब फिर हमसे कोई नहीं पूछेगा कि स्कूल-कॉलेज खुल क्यों नहीं रहे। इसका नुकसान भी बच्चों को ही उठाना पड़ेगा।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि कठुआ मामले को लेकर घाटी में लगातार प्रदर्शन हो रहे। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हो रहे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी किए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कार्रवाई के दौरान दर्जनों छात्र घायल भी हुए। बुखारी के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को मजबूरन शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला करना पड़ा।

विज्ञापन

कठुआ कांड को लेकर बडगाम में प्रदर्शन के दौरान छात्रा घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर
कठुआ मामले में पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग पर शनिवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान देखते-देखते प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसमें एक छात्रा घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार जिले के चाडूरा और पांजन इलाके में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान रसाना मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की। सूत्रों के अनुसार देखते-देखते पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर विद्यार्थियों की तरफ से पत्थरबाजी भी की गई। इस दौरान पत्थर एक छात्रा के सिर पर लग गया, जिससे वह घायल हो गई। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। 

इसके अलावा श्रीनगर के सोवरा इलाके में स्थित 90-फीट रोड पर भी स्कूली विद्यार्थी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। घाटी के कुछ अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन होने की खबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें