फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में भी जलाए रखा शिक्षा का दीपक

विज्ञापन
किरण
विज्ञापन
विजयपुर। शिक्षक दिवस पर क्षेत्र की किरण ने कोरोना के दौरान बच्चों को शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के बावजूद भी क्षेत्र के बच्चों को हमने शिक्षा दी। बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को जब मैं पढ़ाती थी तो उनको सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइज करने के बाद ही पढ़ाई शुरू की जाती थी।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान सरकार के आदेश के बाद स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को शिक्षा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन जिन बच्चों और अभिभावकों ने फोन किया उनको पूरी ईमानदारी के साथ तालीम दी। कुछ बच्चे इस महामारी के दौरान भी अच्छे अंक प्राप्त किए। बच्चे स्कूल में जाकर ज्यादा शिक्षा प्राप्त कर सकते थे, लेकिन कोरोना के दौरान स्कूल बंद होने के कारण कुछ बच्चे मानसिक परेशानी का शिकार हो रहे थे। हमने बच्चों को हर एंगल से जागरूक किया। बच्चे भी बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। उनको समय पर शिक्षा मिलती रही। अभिभावक भी काफी खुश हैं। हमारा लक्ष्य आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें