फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए 1000 स्कूलों में बनेंगी टिंकरिंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में एक हजार स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब खोलने के लिए निशानदेही होगी। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने प्रदेश सरकार को जम्मू और कश्मीर संभाग के 500-500 स्कूलों की निशानदेही करने के लिए कहा है। लैब खोलने का मुख्य मकसद विद्यार्थियों के बीच इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओ को बढ़ावा देना है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की मौजूदगी में श्रीनगर में वीरवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ संवाद सत्र में अमिताभ कांत ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने मूल्यांकन और निगरानी का महत्व दर्शाते कहा कि भारत सरकार के स्तर पर परिणाम आधारित रवैया अपनाकर आगे बढ़ा जा रहा है। नीति आयोग की निगरानी और मूल्यांकन विभाग की टीम केंद्र शासित प्रदेशों के विभागों को परिणाम निर्धारित करने में मदद करती है, ताकि परिणाम उन्मुख कार्य योजना तैयार की जा सके।
कांत ने कहा कि वह देश और राज्य भविष्य में प्रगति करेंगे, ताकि पूरी तरह से डिजिटल होंगे और हरियाली को अपनाएंगे। जम्मू-कश्मीर में यह दोनों उपलब्ध हैं। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की रोजगार के सृजन में अहम भूमिका का जिक्र करते कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से निजी कंपनियों को यहां पर रोजगार के अवसर मुहैया करवाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए विकास की दिशा में की जा रही कवायदों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें