जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में पीजी (स्नातकोत्तर) में अभी दस फीसदी सीटें खाली हैं। विभागीय स्तर पर दाखिले के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली गई थी। बावजूद इसके पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, एमए हिंदी, एमटैक, एमए सोशल वर्क, एमए नेशनल सिक्योरिटी सर्विस, एमए एमएसई मैटीरियल साइंस एंड टेकनॉलोजी, पीजी डिप्लोमा इन शेविज्म, पीजी डिप्लोमा इन इंडियन मिस्टिक्ल थॉट, पीजी डिप्लोमा इन इंडियन स्कृप्ट (ब्रह्मी और शारदा) बीएसई , एमएसई बॉटनी, एमए मास कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया, बीवीओसी (ट्रेवल मैनेजमेंट) एमबीए (एग्जीक्यूटिव) बीवीओसी (रिटेल मैनेजमेंट), एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स ऑन रिसर्च मैथड और पीजी डिप्लोमा इन योग में सीटें खाली हैं।
प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी प्रो. सुरम सिंह ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो अभ्यर्थी पीजी में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित विभागों में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ संपर्क करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया छह दिसंबर तक होगी। इस बार एनटीए ने पीजी लिखित परीक्षा करवाई थी। कोरोना के चलते कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इस वजह से विश्वविद्यालय में पीजी की दस फीसदी सीटें खाली हैं। इनको भरने के लिए ओपन एडमिशन रखी गई है। निर्धारित तिथि तक छात्र दाखिला ले सकते हैं।