फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी शिक्षकों को छह माह का कोर्स करवाएगा स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग प्री-प्राइमरी स्तर के शिक्षकों को ट्रेनिंग देगा। इसके लिए विभाग नेशनल काउंसिल फॉर टीचिंग एजुकेशन (एनसीटीई) के साथ मिलकर शिक्षकों को छह महीने का कोर्स करवाएगा। इसमें महिला शिक्षकों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। डाइट के साथ मिलकर विभाग इसी योजना बना रहा है और जल्द इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्तर शिक्षकों को ट्रेनिंग देगा, ताकि शिक्षकों का कौशल विकास हो और वे बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवा सकें। यूनेस्को की ओर से स्कूलों पर जारी रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में प्री-प्राइमरी स्तर 15 फीसदी और प्राइमरी स्तर 14 फीसदी शिक्षक पढ़ाने के अयोग्य हैं। इस संख्या को कम करने के लिए विभाग इन शिक्षकों को कोर्स करवाएगा। शिक्षकों को ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से भी ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष सभी शिक्षकों के लिए बीएड अनिवार्य की है। प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पास बीएड की डिग्री नहीं है। समग्र शिक्षा की ओर से मार्च, 2021 में इस संबंध में आदेश भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें