फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में खोला जाए एनएसएस विभाग: एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन (एनएसएस) विभाग खोलने की मांग उठी है। इसी मांग को लेकर विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने शुक्रवार को अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर नरेश पाद को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

परिषद के सह मंत्री रमणीक शर्मा ने कहा कि बीते 53 सालों से जम्मू विश्वविद्यालय संचालित है, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग नहीं खोला गया है। जबकि, राष्ट्र को मजबूत करने के लिए विभाग का होना जरूरी है, ताकि छात्र संबंधित विषय का ज्ञान प्राप्त कर सकें।
इसके अलावा इसके अलावा परिषद ने कहा कि स्नातक छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी करने में विलंब हो रहा है। इस कारण दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में भी देरी हो रही है। मामले में प्रशासन को सुध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले से ही सत्र शुरू होने में देरी हुई है। हालांकि, जम्मू विश्वविद्यालय लिखित प्रवेश परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

छात्र लंबे समय से दाखिले के इंतजार में बैठे हैं। लेकिन उनकी भविष्य की ओर किसी का ध्यान नहीं है। एवीबीपी ने मांग की है कि प्रशासन यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर पीजी पहले सेमेस्टर के दाखिले शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें