जम्मू। नगरोटा स्थित नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में पशु कल्याण के लिए सेव संस्था की संचालक देविंद्रा कौर मादान ने पशुओं को चारा वितरित किया। प्रोटीन से भरपूर पशु आहार के 100 बैग दिए गए। इस मौके पर आयुक्त राहुल यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयुक्त राहुल यादव ने कहा कि गौ सेवा को महादान है। गौशाला में सेवा एवं दान कर सब पुण्य कमाएं।
वहीं, देविंद्रा कौर ने कहा कि चारे की कीमतें आसमान को छू रही हैं। ऐसे में पशुओं को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि पशु सड़कों में छोड़ दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी सहायता जारी रहेगी।