फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए आइडिया है तो जेयू करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उद्यमशील बनने के लिए यदि आपके पास स्टार्टअप का कोई आइडिया है तो जम्मू विश्वविद्यालय का स्पेशल पर्पज व्हीकल फाउंडेशन सेंटर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खोला गया यह सेंटर जम्मू-कश्मीर में युवाओं को उद्यमशील बनने की राहत सुझा रहा है। यह सेंटर देश में अपनी तरह का पहला है। जम्मू यूनिवर्सिटी के अलावा किसी भी विश्वविद्यालय में यह केंद्र नहीं है। खास बात है कि कोई भी व्यक्ति अपने स्टार्टअप आइडिया के साथ आ सकता है। उसे आइडिया पर कैसे काम करना चाहिए और कैसे आगे बढ़कर योजना को मूर्त रूप देना है, इससे संबंधित मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपीवी के पहले चरण में दो हैकथॉन हो चुकी हैं जिसमें पहली हैकथॉन में कोई भी आइडिया नहीं आया। दूसरी हैकथॉन में 18 नवाचार के आइडिया मिले हैं। एसपीवी फाउंडेश में पहले केवल जम्मू विश्वविद्यालयों के छात्र ही अपने अपने विचार साझा कर सकते थे। अब इसे प्रदेश के सभी लोगों के लिए खोल दिया गया है। एसपीवी फाउंडेशन उद्यमी को कानूनी, वित्तीय और सलाह के तौर पर बिना किसी शुल्क के मद्द कर रही है। एसपीवी फाउंडेशन 2021 में प्रदेश के युवाओं तक हरसंभव मदद पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।
-------
विश्वविद्यालय स्तर पर यह देश का पहला सेंटर है। फिलहाल यहां पहले चरण में काम चल रहाहै। प्रदेश के युवाओं में स्टार्टअप शुरू करने के लिए काफी क्रेज है। दूसरी हैकथॉन में 18 इनोवेटिव आडिया प्राप्त हुए हैं। प्रदेश का कोई भी नागरिक नवाचार से संबंधित आडिया लेकर सेंटर आ सकता है। एसपीवी फाउंडेशन की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। एसपीवी को गति देने के लिए हर सप्ताह दो वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परीक्षित सिंह मन्हास, निदेश एसपीवी फाउंडेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें